पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों के लिए कर्ज की शर्ते आसान हो सकती हैं। कैबिनेट से नए नियमों को मंजूरी संभव है। आवाज़ की एक्सक्लूसिव खबर के बाद PFC और REC के शेयर 3 से 4 फीसदी तक भागे हैं।
12:15PM
बाजार पर बुल्स की पकड़ और मजबूत हुई है। निफ्टी 11450 के करीब दिख रहा है। इस तेजी में RIL, ICICI, HDFC BANK और SBI का सबसे ज्यादा योगदान है। निफ्टी बैंक और मिडकैप में भी जोरदार एक्शन है।
12:00PM
सोने-चांदी में आज कमजोरी के साथ कारोबार हो रहा है। MCX पर सोना 53 हजार के करीब है, वहीं चांदी में 68 हजार के नीचे फिसल गया है। डॉलर इंडेक्स में 2 साल के निचले स्तर से रिकवरी से प्रीसियस मेटल्स पर दबाव पड़ा है। हालांकि, ग्लोबल लिक्विडिटी के कारण कुल मिलाकर सोने-चांदी का ट्रेंड मजबूत बना हुआ है।
11:30AM
कच्चे तेल में आज कमजोरी देखने को मिल रही है। बाजार की नजर OPEC की बैठक है। ब्रेंट के दाम 45 डॉलर के करीब बने हुए हैं। बेस मेटल्स में आज अच्छी मजबूती देखने को मिल रही है। MCX पर कॉपर नए शिखर पर पहुंच गया है, वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसके दाम 2 साल की ऊंचाई पर हैं। वहीं जिंक के दाम 200 DMA के ऊपर हैं।
11:00AM
रियल्टी शेयर आज फास्ट ट्रैक पर दौड़ रहे हैं। PRESTIGE ESTATE 7 फीसदी भागा है। SOBHA, OBEROIRLTY,BRIGADE जैसे शेयरों में भी अच्छी खरीदारी दिख रही है। रियल्टी इंडेक्स 3 दिनों में 6 फीसदी चढ़ा है।
10:45AM
सैनिकों के लिए हथियार बनाने वाली Ordnance Factories के Corporatisation पर आज कैबिनेट की मुहर लग सकती है। सीएनबीसी आवाज को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक कैबिनेट ऐसे करीब एक दर्जन फैसले ले सकता है जिसमें गन्ने की सरकारी कीमत यानी FRP बढ़ाने का भी प्रस्ताव शामिल है। CNBC-आवाज के इस एक्सक्लूसिव के बाद ZEN TECH ने 7 परसेंट की लंबी छलांग लगाी है। ASTRA MICRO, WALCHANDNAGAR जैसे शेयर 3 से 4 परसेंट तक दौड़े हैं।
For Ragular Update Visit Our Site.
Click Link Below.
https://www.facebook.com/newsmarkets