बाजार में तेजी कायम है। बाजार दिन के ऊपरी स्तर पर है। BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स में तेजी है। सेंसेक्स के 30 में से 24 शेयरों में तेजी नजर आ रही है। निफ्टी के 50 में से 40 शेयरों में तेजी दिख रही है। बैंक निफ्टी के 12 में से 11 शेयरों में बढ़त है। रियल्टी शेयरों में जोरदार तेजी है। रियल्टी इंडेक्स 7 हफ्ते की ऊंचाई पर नजर आ रहा है।
02:05PM
बाजार में तेजी का पांचवां मंगलवार देखने को मिल रहा है। निफ्टी करीब 1 फीसदी की तेजी के साथ 11,350 के पास कारोबार कर रहा है। बाजार का बादशाह Reliance Industries जोश भर रहा है। निफ्टी बैंक भी आज रफ्तार में दिख रहा है। इसमें 250 अंकों का उछाल देखने को मिल रहा है।
01:15PM
बाजार में बढ़त पर कारोबार हो रहा है। निफ्टी 11300 के पार दिख रहा है। प्राइवेट बैंकों के दम पर निफ्टी बैंक 100 अंक चढ़ा है। एक्सक्लूसिव खबर के बाद ऑटो एंसिलरी, कैपिटल गुड्स शेयर चले हैं। मिडकैप में रियल्टी, हाउसिंग फाइनेंस कंपनियां चमकी हैं। सीमेंट, चीनी शेयरों में खरीदारी का जोर नजर आ रहा है।
12:45PM
एयरपोर्ट Privatisation पर सरकार आगे बढ़ रही है। विमानन मंत्री के मुताबिक कल इस पर कैबिनेट नोट जारी होगा। Privatisation के लिए कई एयरपोर्ट कतार में हैं। इस खबर के बाद ADANI ENT 7 फीसदी भागा है तो इंडिगो ने 6 फीसदी की उड़ान भरी है।
12:25PM
आज से EXCHANGES ने 196 शेयरों को TRADE TO TRADE से बाहर कर दिया है। SHAKTI PUMP, KHADIM, MAWANA SUGAR, MUKTA ARTS जैसे कई शेयर आज से B Group में ट्रेड कर रहे हैं ।
12:15PM
मद्रास HC से Vedanta को बड़ा झटका दिया है। कंपनी को Thoothukudiप्लांट को फिर से खोलने की इजाजत नहीं मिली है। कंपनी की याचिका खारिज हो गई है।
12:00PM
कारोबारी हफ्ते के लगातार दूसरे दिन खरीदारी का मूड दिख रहा है। निफ्टी 11 हजार 300 के पार निकल गया है। RILने बाजार में तेजी की कमान संभाली है। निफ्टी बैंक में करीब 130 अंकों की तेजी दिख रही है।
11:20AM
एक जमाने का मशहूर Lambretta स्कूटर और विक्रम टैंपो बनाने वाली कंपनी स्कूटर्स इंडिया को सरकार बंद करने पर विचार कर रही है। CNBC AWAAZ को मिली Execlusive जानकारी के मुताबिक कैबिनेट से अंतिम मंजूरी के लिए भारी उद्योग मंत्रालय प्रस्ताव तैयार कर लिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक Scooters India बंद करने पर फैसला जल्द आ सकता है। कंपनी की 147 एकड़ जमीन यूपी सरकार को वापस दी जा सकती है। कंपनी का ब्रैंड और लोगो अलग से बेचने पर विचार किया जा रहा है। कंपनी की संपत्ति बेचने का जिम्मा MSTC को संभव है। सूत्रों के मुताबिक कंपनी को बंद करने के पहले इसको डीलिस्ट किया जाएगा। इस खबर के बाद Scooters India और MSTC दोनों शेयरों में आज जोरदार बढ़त देखने को मिली।
For Ragular Update Visit Our Site.
Click Link Below.
https://www.facebook.com/newsmarkets