ग्लोबल मार्केट से संकेत अच्छे नजर आ रहे है। एशिया की मजबूत शुरुआत हुई है। SGX NIFTY चौथाई परसेंट ऊपर कारोबार कर रहा है । DOW FUTURES में भी करीब 70 अंकों की तेजी देखने को मिल रही है। कल 5 दिनों की गिरावट से उबरकर DOW और S&P 500 बढ़त पर बंद हुए थे।
विदेशी बाजारों से संकेत
5 दिन की गिरावट के बाद Dow कल 260 अंक चढ़ा । वहीं Nasdaq और S&P 500 में सीमित दायरे में कारोबार कर रहे है। 3.5 लाख करोड़ डॉलर के इंफ्रा पैकेज जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद है। कॉरपोरेट टैक्स 21% से बढ़ाकर 26.5% करने का प्रस्ताव है। 10 साल की US बॉन्ड यील्ड 1.32% पर रही है। अगस्त में महंगाई दर 5.2% रहने का अनुमान है।
मांग बढ़ने से एनर्जी शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। वहीं नेचुरल गैस की कीमतें 7.5 साल की ऊंचाई पर है। LME पर एल्युमिनियम की कीमतें 3000 प्रति टन डॉलर पहुंची है। मजबूत मांग से एल्युमिनियम की कीमतों में उछाल देखने को मिल रही है। क्रिप्टो करेंसी Litecoin में 30% का उछाल आया है। Walmart के नाम से जाली प्रेस रीलीज से Litecoin चढ़ा है। इधर ब्रेंट 73 डॉलर के ऊपर निकला है और ये 1 हफ्ते की ऊंचाई पर बरकरार है। इधर अमेरिका में सप्लाई की चिंता से क्रूड को सहारा मिल रहा है।
आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। SGX NIFTY 32.00 अंक की बढ़त के साथ कारोबार रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.38 फीसदी की बढ़त के साथ 30,562.42 30,292.84 के आसपास दिख रहा है। स्ट्रेट टाइम्स में 0.31 फीसदी की मजबूती नजर आ रही है। वहीं, ताइवान का बाजार 0.08 फीसदी की गिरावट के साथ 17,431.67 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 1.78 फीसदी टूटकर 25,738.53 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.84 फीसदी की बढ़त दिख रही है। जबकि शंघाई कम्पोजिट की0.13 फीसदी की मामूलीगिरावट के साथ कामकाज कर रहा है।
FOR REGULAR UPDATE VISIT OUR SITE.
CLICK LINK BELOW.
https://www.facebook.com/newsmarkets
SUBSCRIBE MY YOUTUBE CHANNEL
https://www.youtube.com/NEWSMARKETS24
https://www.youtube.com/cha…/UC6rE2Y6KL1mPCItb7XXsSUA/join