विदेशी बाजारों से संकेत पॉजिटिव हैं। एशियाई बाजारों की आज पॉजिटिव शुरुआत हुई है। SGX NIFTY में 0.25 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है। DOW FUTURES भी करीब 200 अंक ऊपर है। लेबर डे के मौके पर कल US मार्केट बंद थे। इस बीच प्रेसीडेंट ट्रंप ने कहा है कि अक्टूबर तक वैक्सीन तैयार हो सकती है। उधर ब्रेंट का भाव 42 डॉलर के करीब आ गया है। इस बीच ये भी खबर है कि चीन की कंपनी SMIC पर US बैन लगा सकता है। उधर चीन से LAC पर तनाव बढ़ा है। LAC पर भारत-चीन के सैनिकों के बीच फायरिंग हुई है। 45 साल में पहली बार LAC पर फायरिंग की खबरें आई हैं।
आज एशियाई बाजारों में तेजी देखने को मिल रही है। SGX NIFTY 27 अंक ऊपर दिख रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.36 फीसदी तेजी के साथ 23,175 के आसपास दिख रहा है। स्ट्रेट टाइम्स में भी 0.43 फीसदी की तेजी नजर आ रही है। ताइवान का बाजार 0.20 फीसदी की बढ़त के साथ 12,626.68 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.43 फीसदी की तेजी के साथ 24,696.36 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.72 फीसदी की मजबूती दिख रही है। शंघाई कम्पोजिट भी 0.05 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 3,294.15 के स्तर पर दिख रहा है।
उधर दुनिया में कोरोना का कोहराम जारी है। भारत में कल 90 हजार से ज्यादा नए केस सामने आए कुल मरीजों की संख्या 42 लाख के पार चली गई है। अमेरिका के बाद दूसरा सबसे ज्यादा प्रभावित देश भारत हो गया है।