विदेशी बाजारों से कमजोर संकेत मिल रहे हैं। कल के कारोबार में अमेरिका में DOW 800 अंक फिसलकर बंद हुआ था। कल टेक शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिली थी। कल अमेरिकी बाजारों में तेज गिरावट देखने को मिली थी। FAANG शेयरों में तेज बिकवाली आई थी। FAANG शेयर 10 फीसदी तक गिरे थे। कल के कारोबार में Dowjones 800 तो Nasdaq 600 अंक टूटा था। अमेरिका में बेरोजगारी भत्ते के दावेदार घटकर 8.81 लाख रहे हैं। ट्रेडर्स को रिकवरी धीमी होने का डर है। जुलाई में ट्रेड डेफिसिट भी बढ़ने की आशंका है।
इस बीच कच्चे तेल की कीमतों पर दबाव देखने को मिल रहा है। डिमांड को लेकर चिंता से ब्रेंट करीब 1 महीने के निचले स्तर पर आ गया है। सप्लाई में रिकवरी से मेटल्स में भी कल खासी गिरावट दिखी। Nickle 3.5 फीसदी तो कॉपर 1.5 फीसदी फिसला।
आज एशियाई बाजारों में भी कमजोरी देखने को मिल रही है। SGX NIFTY 105 अंक नीचे दिख रहा है। वहीं, निक्केई करीब 1.09 फीसदी कमजोरी के साथ 23,209.90 के आसपास दिख रहा है। स्ट्रेट टाइम्स में भी 1.6 फीसदी की कमजोरी नजर आ रही है। वहीं, ताइवान का बाजार 0.94 फीसदी की गिरावट के साथ 12,637.58 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 1.8 फीसदी की कमजोरी के साथ 24,560.98 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 1.4 फीसदी की कमजोरी दिख रही है। शंघाई कम्पोजिट भी 1.6 फीसदी की गिरावट के साथ 3,329.69 के स्तर पर दिख रहा है।
उधर दुनिया में कोरोना का कोहराम जारी है। देशभर में कल कोरोना के करीब 84,000 नए केस सामने आए। कुल मामले 38 लाख के पार चले गए हैं। देश में 24 घंटे में 1043 मरीजों की मौत हुई है। कोरोना से देश में अबतक 67376 मरीजों की मौत हुई है। उधर, ट्रंप ने 1 नवंबर से अमेरिका में टीका लगाने का एलान किया है।
For Ragular Update Visit Our Site.
Click Link Below.
https://www.facebook.com/newsmarkets