सोने-चांदी की कीमतों में आज कमजोरी देखने को मिल रही है। डॉलर में मजबूती है सोने-चांदी की कीमतों पर दबाव है। लेकिन अमेरिका-चीन में तनाव और इकोनॉमिक रिकवरी को लेकर चिंता से कीमतों को निचले स्तर पर सपोर्ट है। लेकिन कुल मिलाकर देखें तो प्रीसियस मेटल्स में अभी भी Bias बहुत पोजिटिव नहीं है।
सोने में कमजोरी
MCX पर सोना 51,000 रुपए के नीचे है। वहीं, कॉमेक्स पर सोना 1,930 डॉलर के करीब है। डॉलर में मजबूती सोने पर दबाव देखने को मिल रहा है। US-चीन तनाव से निचले स्तर पर सपोर्ट मिल रहा है। जापान के कमजोर GDP आंकड़ों से भी सोने को सपोर्ट मिल रहा है। ECB की बैठक पर बाजार की नजर है। चांदी पर भी दबाव है। MCX पर चांदी 68,000 रुपए के नीचे है। डॉलर में मजबूती से चांदी पर दबाव देखने को मिल रहा है।
कच्चे तेल में आज फिर गिरावट
कच्चे तेल में आज फिर गिरावट देखने को मिल रही है। ब्रेंट के दाम 6 हफ्ते के निचले स्तर पर हैं। एक तरफ तो ओपेक और अमेरिका का उत्पादन बढ़ रहा है। वहीं दूसरी और डिमांड कमजोर पड़ी है जिसके चलते सऊदी अरब से कीमतों में 5 महीने की सबसे बड़ी कटौती की है।
मेटल्स में मिलाजुला रुख
बेस मेटल्स की बात करें तो मजबूत डॉलर के कारण ज्यादातर मेटल्स कमजोर हैं। लेकिन डिमांड में सुधार से गिरावट सीमित है। LME कॉपर में 26 महीने के ऊपरी स्तर से दबाव देखने को मिल रहा है। चीन की डिमांड बढ़ने से इसको निचले स्तर पर सपोर्ट मिल रहा है। चीन का एक्सपोर्ट डेढ़ साल के ऊपरी स्तर पर है। BoA ML का कहना है कि 2021 में 1.88 लाख टन कॉपर का डेफेसिट मुमकिन है।
एग्री कमोडिटी
एग्री की बात करें तो देश में इस साल खरीफ की बुआई रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। अच्छी बारिश के कारण इस साल फसलों का रकबा बढ़कर 10 करोड़ 95 लाख हैक्टेयर के ऊपर पहुंच गया है। इससे पहले 2016 में रिकॉर्ड 10 करोड़ 75 लाख हैक्टेयर रकबे में खरीफ की बुआई हुई थी।
सोयाबीन में लगातार 5 दिन की गिरावट के बाद सुधार देखने को मिल रहा है। देश में सोयाबीन उत्पादन बढ़ने के आसार हैं। जानकारों का मानना है कि बाढ़ से नुकसान के बावजूद उत्पादन बढ़ेगा। CBOT सोयाबीन में लगातार 11वें दिन तेजी है। चीन का सोयाबीन इंपोर्ट रिकॉर्ड स्तर पर है।
For Ragular Update Visit Our Site.
Click Link Below.
https://www.facebook.com/newsmarkets