सोने-चांदी में आज कमजोरी के साथ कारोबार हो रहा है। MCX पर सोना 53 हजार के करीब है, वहीं चांदी में 68 हजार के नीचे फिसल गया है। डॉलर इंडेक्स में 2 साल के निचले स्तर से रिकवरी से प्रीसियस मेटल्स पर दबाव पड़ा है। हालांकि, ग्लोबल लिक्विडिटी के कारण कुल मिलाकर सोने-चांदी का ट्रेंड मजबूत बना हुआ है।
कच्चे तेल में आज कमजोरी देखने को मिल रही है। बाजार की नजर OPEC की बैठक है। ब्रेंट के दाम 45 डॉलर के करीब बने हुए हैं। बेस मेटल्स में आज अच्छी मजबूती देखने को मिल रही है। MCX पर कॉपर नए शिखर पर पहुंच गया है, वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसके दाम 2 साल की ऊंचाई पर हैं। वहीं जिंक के दाम 200 DMA के ऊपर हैं।
बेस मेटल्स की बात करें तो लेड आज की हॉट कमोडिटी है। लेड में तेजी की उम्मीद है। चीन की डिमांड में सुधार आ रहा है। चीन में लिक्विडिटी बढ़ने से इसको सपोर्ट मिल रहा है। कोरोना के बाद से चीन में 683 अरब डॉलर का पैकेज आ चुका है। डॉलर इंडेक्स 2 साल के निचले स्तर पर है। US के बिल्डिंग परमिट 1990 के बाद सबसे मजबूत रहे हैं। ओपन इंटरेस्ट में 6.4 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। लेड में शॉर्टकवरिंग बढ़ने की उम्मीद है। LME में Speculative Long पोजिशन भी बढ़ी है।
एग्री की बात करें तो ग्वार में तेजी बनी हुई है। डिमांड में सुधार से कीमतों में तेजी आई है। ग्वार की एक्सपोर्ट मांग में सुधार देखने को मिल रहा है। उत्पादन में कमी की आशंका से बढ़त देखने को मिल रही है। पश्चिमी राजस्थान में कम बारिश से बुआई कम हुई है। कम बारिश से ग्वार का रकबा करीब 30 फीसदी घटा है। बारिश नहीं होने से खेतों में लगे फसल को भी नुकसान हुआ है।
For Ragular Update Visit Our Site.
Click Link Below.
https://www.facebook.com/newsmarkets