देश भर में बने मौसमी सिस्टम
गहरे निम्न दबाव का क्षेत्र इस समय ओडिशा और इससे सटे झारखंड के ऊपर पहुँच गया है। यह सिस्टम अगले 3-4 दिनों के दौरान पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ते हुए उत्तर प्रदेश पर पहुंचेगा।
उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और इससे सटे पंजाब व हरियाणा के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।
उत्तर से दक्षिण एक ट्रफ आंध्र प्रदेश के रायलसीमा से तामिलनाडु के ऊपर तक पहले की तरह प्रभावी है।
पूर्वोत्तर भारत में दक्षिणी असम के ऊपर हवाओं में एक चक्रवाती क्षेत्र दिखाई दे रहा है।
पिछले 24 घंटों में कैसा रहा मौसम
बीते 24 घंटों के दौरान ओडिशा, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में मॉनसून व्यापक रूप में सक्रिय रहा और इन भागों में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई।
पूर्वोत्तर भारत, बिहार, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तामिलनाडु, तेलंगाना के कुछ भागों, तटीय कर्नाटक, गुजरात और आंतरिक महाराष्ट्र में भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम मॉनसून बौछारें देखने को मिलीं।
पूर्वी राजस्थान, केरल और आंतरिक कर्नाटक में भी कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा हुई। देश के बाकी हिस्सों पर मॉनसून कमजोर रहा और मौसम मुख्यतः शुष्क बना रहा।
आगामी 24 घंटों का मौसमी पूर्वानुमान
अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिमी ओडिशा, छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश पर मॉनसून का व्यापक प्रदर्शन दिखेगा। इन भागों में मध्यम से भारी बारिश कई जगहों पर जारी रहेगी।
महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के भी कुछ हिस्सों में मध्यम से तेज़ मॉनसून वर्षा जारी रहने के आसार हैं।
पश्चिमी मध्य प्रदेश, मराठवाड़ा, कोंकण गोवा, गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार, तेलंगाना और पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के साथ एक-दो जगहों पर मध्यम बौछारें गिर सकती हैं।
पूर्वी राजस्थान, गुजरात, पश्चिमी मध्य प्रदेश और कोंकण गोवा में बारिश की गतिविधियां कल से बढ़ सकती हैं।
For Ragular Update Visit Our Site.
Click Link Below.
https://www.facebook.com/newsmarkets