देश भर में बने मौसमी सिस्टम
बंगाल की खाड़ी पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित हो गया है। इसके पास ही एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र भी बना हुआ है।
मॉनसून की अक्षीय रेखा इस समय गंगानगर, हिसार, आगरा, वाराणसी, रांची और दिघा होते हुए बंगाल की खादी पर बने निम्न दबाव के क्षेत्र तक बनी हुई है।
उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक अन्य चक्रवाती सिस्टम गुजरात पर दिखाई दे रहा है।
पिछले 24 घंटों में कैसा रहा मौसम
बीते 24 घंटों के दौरान गंगीय पश्चिम बंगाल, उत्तरी तटीय ओडिशा, कोंकण गोवा और उत्तराखंड तथा हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई।
तटीय कर्नाटक, सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ हिस्सों, पूर्वी मध्य प्रदेश, उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।
पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, शेष मध्य प्रदेश, गुजरात के पूर्वी क्षेत्रों, केरल, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश के बाकी भागों, पूर्वोत्तर भारत, झारखंड और जम्मू कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की और कहीं-कहीं मध्यम वर्षा हुई।
बिहार, आंतरिक कर्नाटक और आंतरिक महाराष्ट्र में हल्की बारिश दर्ज की गई।
आगामी 24 घंटों का मौसमी पूर्वानुमान
अगले 24 घंटों के दौरान ओडिशा, दक्षिणी छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, उत्तरी तेलंगाना, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब के कुछ हिस्सों, हरियाणा और गुजरात के कुछ भागों में भारी बारिश की संभावना है।
कोंकण गोवा, मध्य प्रदेश, विदर्भ, तटीय कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और मध्य भागों, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, बिहार, पूर्वोत्तर भारत और अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।
For Ragular Update Visit Our Site.
Click Link Below.
https://www.facebook.com/newsmarkets